मोदी सरकार मजदूर किसानों की आवाज दबाने में लगी है: विजय सिंह

Ek Sandesh Live

Ajay kumar Sharma

 गुमला: झारखंड नवनिर्माण दल व अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के बैनर तले जिला मुख्यालय गुमला स्थित चंदाली गांव में किसानों के समर्थन में तथा दिल्ली स्थित शंभू बॉर्डर पर किसानों को सरकार द्वारा रोके जाने और किसानों पर बल प्रयोग करने के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होश में आओ, किसानों पर जुल्म व शोषण करना बंद करो, शंभू बॉर्डर में आंदोलनरत पंजाब व हरियाणा के किसानों की मांगे पूर्ण करो,  किसान पेंशन लागू करो, फसल खरीद के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करो, मृतक किसानों को शहीद का दर्जा देना होगा जैसे नारे प्रदर्शन में शामिल किसानों के द्वारा लगाए गए। इस मौके पर उपस्थित झारखंड नवनिर्माण दल के संयोजक विजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार किसान व मजदूरों की आवाज दबाने में लगी है। यही कारण है कि शंभू बॉर्डर में पंजाब और हरियाणा के किसानों पर गैस के गोले चलाकर डराने और दिल्ली जाने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। श्री सिंह ने गुमला में आयोजित 28 फरवरी 2024 को चेतावनी कार्यक्रम में किसानों की भी बात को प्रमुखता से उठाने की बात कही है। वहीं मजदूर किसान के नेता प्रकाश उरांव ने कहा कि गुमला जिला में किसान हित के नाम पर लूट मची है। धान जैसे फसल में लागू न्यूनतम समर्थन मूल्य 23 रुपए में किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं, वहीं किसान कंगाल और मंत्री, कृषि विभाग के अधिकारी इंजीनियर व दलाल मालामाल हो रहे हैं जिसके खिलाफ गुमला में किसान आंदोलन बहुत जल्द खड़ा किया जाएगा। 

प्रदर्शन में किसान बलिराम भगत, जगन्नाथ बैगा, चरवा उरांव, लक्ष्मण बैगा, कृष्णा लोहरा, डहरू उरांव, पुणई उरांव, एतवा उरांव, जगदीश उरांव, जूदेश्वर किंडो, सविता देवी, सोमो देवी, विरसमनी देवी, जरनी देवी, सोमारी देवी, रोशनी कुजूर, जयमनी देवी, बंधईन  देवी के अलावे सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष किसान मौजूद थे।

Spread the love