– मृतक केरेडारी सलगा का है रहने वाला
अशोक अनन्त
चतरा: चतरा सदर थाना क्षेत्र के सिमरिया- चतरा मुख्य मार्ग एन एच 100 पर नवोदय विद्यालय स्थित मोड़ के समीप अपराधियों ने एक मोटरसाइकिल सवार युवक को गोली मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई और अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मृतक युवक विकास कुमार पिता खुशियाल साव केरेडारी थाना क्षेत्र के सलगा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
