मोटरसाइकिल तिरंगा न्याय यात्रा में सैकड़ों युवा हुए शामिल

360° Ek Sandesh Live

रांची: हरिनाथ ट्रेडर्स एवं लोकहित अधिकार पार्टी के संयुक्त तत्वाधान में 79वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर लोकहित अधिकार पार्टी के रांची जिला पश्चिम अध्यक्ष प्रेमचंद साहू एवं प्रदेश महासचिव प्रमोद प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं द्वारा सुबह 9:30 बजे से भामाशाह नगर रिंग रोड सुकुरहुटू कांके से मोटरसाइकिल तिरंगा न्याय यात्रा प्रभात फेरी के साथ निकाला गया। न्याय यात्रा का शुभारंभ लोकहित अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हरिनाथ साहू द्वारा सामाजिक न्याय का संकल्प दिलाते हुए तिरंगा झंडा दिखाकर किया गया। झंडोत्तोलन कार्यक्रम भामाशाह नगर रिंग रोड हरिनाथ ट्रेडर्स प्रांगण में हर वर्ष की भांति पूर्वाहन 11:30 बजे झंडे को सलामी और राष्ट्रीयगान के साथ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के उपरांत लगभग पांच सौ लोगों के बीच प्रसाद स्वरूप लड्डू एवं खिचड़ी का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में कांके के पूर्व विधायक रामचंद्र नायक एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में कांके मध्य के जिला परिषद सदस्य किरण देवी एवं पश्चिम के सुषमा देवी, मुखिया,अनीता मुंडा, जितेंद्र साहू,भ्रष्टाचार निरोधक जांच विभाग के नेशनल सहायक अतिरिक्त निदेशक अजय कुमार गौतम, झारखंड के जाने-माने कलाकार मोजीबुल खान,ईश्वरीय विश्वविद्यालय के मुख्य शिक्षिका ब्रह्मकुमारी राजमती, रेणु देवी, हीरामणि देवी,उर्मिला देवी, प्रीति कुमारी, नेहा ठाकुर, अनीता तिर्की, सोनल ठाकुर, शिखा देवी, रूपाली मुंडा, वनिता मेहता, दशमी देवी, ललिता देवी, रजनी देवी, कंचन रानी, सुशीला देवी, मीरा कुमारी, मीना देवी मीडिया प्रभारी अभिषेक महतो, मन्नू ठाकुर,गणेश साहू,प्रदीप ठाकुर, मंजू देवी, शंकर प्रसाद, डॉ.दानेश्वर साहू, बलदेव साहू, रामविलास साव, राजेंद्र महतो, उनील महतो राजकुमार महतो, कुणाल सिंह, मनोज महतो, राजेश सिंह, मोहम्मद अजीज अंसारी, मुकुल नायक, सुदर्शन नायक, अमित महतो, सानू कुमार महतो,गोविंद महतो, संजय लोहरा,राजेश सिंघानिया, मीडिया प्रभारी अभिषेक महतो, कृष्णकांत पांडे के अलावे सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के समाजसेवी एवं कांके थाना और जैगुआर के जवान शामिल हुए।

Spread the love