मतदान प्रतिशत को बढ़ाने हेतु संत जेवियर्स कॉलेज रांची में आवाज वॉयस फॉर वोट का आयोजन

360° Education Ek Sandesh Live


sunil Verma

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज रांची में लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की सक्रियता बढ़ाने हेतु के इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब, रोटरेक्ट क्लब एंड वॉयस आॅफ भारत के संयुक्त तत्वाधान में उप विकास आयुक्त कार्यालय रांची द्वारा स्पीच एंड डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य 25 मई को रांची में होने वाले मतदान में युवा मतदाताओं एवम रांची के समस्त मतदाताओं को मतदान प्रकिया में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित करना था। इस कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त दिनेश यादव ने कॉलेज को मतदाता जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कृत किया गया। साथ ही महाविद्यालय के चुनावी साक्षरता क्लब को समस्त साक्षरता क्लब में श्रेष्ठ क्लब का पुरस्कार दिया गया। चुनावी साक्षरता क्लब के नोडल डॉ. आशुतोष पांडेय को स्वीप रांची के साथ निरंतर सहयोग करने एवम चुनावी साक्षरता बढ़ाने हेतु उनके निरंतर सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। कॉलेज के कैंपस एंबेसडर अजय कुमार एवम प्रकृति कृष्णन लकड़ा को उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भी सम्मानित किया गया। ज्ञात हो की जुलाई 2017 में स्थापित कॉलेज के इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब द्वारा लोकसभा तथा झारखंड विधान सभी 2019 के चुनाव में भी चुनावी साक्षरता को बढ़ाने का उल्लेखनीय कार्य किया गया था। तब से लेकर अभी तक क्लब निरंतर अपने लक्ष्य के तरफ अग्रसित है।