मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव : जहां एक ओर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा आज उत्तरी छोटा नागपुर प्रमंडल के 7 जिलों में 13 लाख 94 हजार 82 महिलाओं के बीच एक अरब 39 करोड़ 40 लाख 82 हजार रुपये का मइयां सम्मान योजना का हस्तांतरण किया गया l वहीं दूसरी ओर बड़कागांव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बीजेपी नेताओ के द्वारा पुतला फूंका गया l आपको बता दें की भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार बडकागांव पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आदित्य साहू सोनी एवं बडकागांव पूर्वी मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन बडकागांव थाना के पास किया गया।इस पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता हेमंत सोरेन के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किये l विरोध में नारे लगाए। बताते चले की भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा 23 अगस्त को आक्रोश रैली में पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर आंसू गैस के गोले, लाठी चार्ज , एवं पानी की फुहार छोड़े गए थे । इसी कार्रवाई के विरुद्ध में बड़कागांव में भाजपा ने मख्यमंत्री हेमएक ओर न्त सोरेन का पुतला दहन किया । मौके पर दोनों मंडल के मंडल अध्यक्षों ने कहा कि हेमंत सोरेन अपनी तानाशाही दिखाकर सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं पर बर्बरता दिखलाइ है जिसे हम लोग कड़े शब्दों में विरोध करते हैं। मौके पर पश्चिमी भाजपा मंडल अध्यक्ष आदित्य साहु सोनी, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो,महामंत्री नरसिंह प्रसाद,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश यादव, किशोर राणा, उदय महतो,सत्यजित विद्यालंकार,अनुज यादव, रंजित कुमार ,सत्यदेव कुमार ,कैलाश राणा ,रंजीत कुमार , किशोर राणा,धनेश राम,सीताराम राणा,भीखन महतो,छत्रधरी राणा,किशोर महतो, जयकिशन कुमार, रवि कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

Spread the love