स्मृति शेष : दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां रजरप्पा स्थित दामोदर नदी में विसर्जित

Politics

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने नम आंखों और पूरे पारंपरिक विधि-विधान से “गुरुजी” की अस्थियां दामोदर नदी में विसर्जित कीं

Eksandeshlive Desk

रामगढ़/ रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन रविवार को स्मृति शेष-राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अस्थि-कलश को लेकर पैतृक गांव नेमरा से रजरप्पा स्थित दामोदर नदी घाट पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यहां पूरे पारम्परिक विधि-विधान से स्मृति शेष-“गुरुजी” की अस्थियों को दामोदर नदी में विसर्जित किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के साथ उनके छोटे भाई विधायक बसंत सोरेन सहित अन्य पारिवारिक सदस्य तथा नेमरा ग्रामवासी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने नम आंखों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की अस्थियां विसर्जित कीं। रजरप्पा स्थित दामोदर नदी के घाट पर स्थानीय पाहन द्वारा सभी विधिवत रीति-रिवाज का अनुपालन कराते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के हाथों से स्मृति शेष-दिशोम गुरु शिबू सोरेन की अस्थियां विसर्जित कराई गईं। अस्थियां प्रभावित करते समय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की आंखों में अपने पिता को खोने की पीड़ा साफ झलक रही थी।

Spread the love