मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को सम्मान राशि का हुआ भुगतान

360° Ek Sandesh Live

रांची के लाभुकों के मध्य 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का भुगतान

Eksandeshlive Desk

रांची: राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची जिला में लाभुकों को जुलाई महीने की सम्मान राशि (2500 रुपये) का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है। प्रथम चरण में जिला में कुल 3 लाख 86 हजार 693 लाभुकों के खाते में 96 करोड़ 67 लाख 32 हजार 500 की राशि का आधार बेस्ड भुगतान किया गया है।

जुलाई महीने में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना अंतर्गत रांची के लाभुकों की संख्या निम्न है

अनगड़ा – 16490, अरगोड़ा शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 11923, बड़गाईं शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8924, बेड़ो – 20622, बुण्डू – 8489, बुण्डू नगर पंचायत – 3424, बुढ़मू – 17657, चान्हो – 19715, हेहल शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 15170, ईटकी – 10455, कांके – 31540, कांके शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 1291, खलारी – 9675, लापुंग – 11216, माण्डर – 23279, नगड़ी – 17677, नगड़ी शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 7439, नामकुम – 17696, नामकुम शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 8368, ओरमांझी – 18164, राहे – 9527, रातू – 18467, सिल्ली – 21194, सोनाहातू – 12820, तमाड़ – 18500, सदर शहरी क्षेत्र (नगर निगम) – 26971

    योजना का लाभ के लिए बैंक खाते से आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

    जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा अपना आधार सीडिंग कराने की अपील की गई है ताकि उन्हें योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके। जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, अतिशीघ्र भौतिक सत्यापन का कार्य संपन्न होने के पश्चात शेष सुयोग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा। वैसे लाभुक जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है, वो आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर तथा सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर अपने भौतिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

    Spread the love