मुख्यमंत्री ने दिल्ली झारखंड भवन का किया निरीक्षण

360°

Eksandeshlive Desk

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान नवनिर्मित झारखंड भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में मौजूद अधिकारियों को व्यवस्थाओं से संबंधित कई दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित झारखंड भवन में अतिथियों से जुड़ी सभी सुविधाओं का ख्याल रखा जाए एवं नियमित साफ-सफाई सहित अन्य सभी व्यवस्थाओं का प्रबंधन सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नवनिर्मित झारखंड भवन स्थित अतिथि कक्ष, कांफ्रेंस हॉल, डाइनिंग हॉल समेत अन्य स्थलों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, विधायक सोनाराम सिंकू, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार एवं स्थानिक आयुक्त अरवा राजकमल सहित झारखंड भवन नई दिल्ली के अन्य पदाधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

Spread the love