मुख्यमंत्री से जिम्नास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने की मुलाकात

Sports

Eksandeshlive Desk

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिम्नास्टों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए।

उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड के पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर झारखंड जिम्नास्टिक एसोसिएशन के एडमिन सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू के साथ जिम्नास्ट विकास कुमार गोप, चाहत कुमार केरकेट्टा, दीपिका लामा, आयुष, श्री टोनू गोपाल, अमित गोप, अनुराग कुमार, हेमा कुमारी तथा प्रिया यादव शामिल थीं।

Spread the love