पुटकी: मुनिडीह ओपी में अपनी सेवा दे रहे पुलिस उप निरीक्षक (पुअनि) परशुराम चौधरी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर ओपी परिसर में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में ओपी प्रभारी मनीता कुमारी सहित सभी पदाधिकारियों ने चौधरी को फूल-माला एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। ओपी प्रभारी मनीता कुमारी ने कहा कि परशुराम चौधरी एक ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और अनुभवी अधिकारी रहे हैं। उनसे कार्य के दौरान बहुत कुछ सीखने को मिला। वे ओपी में एक पिता तुल्य अभिभावक की भूमिका में सभी के साथ सहयोगपूर्ण ढंग से कार्य करते रहे।कार्यक्रम में पुटकी थाना प्रभारी वकार हुसैन, भागाबांध ओपी प्रभारी धर्मराज कुमार, विकास कुमार, संजय कुमार ज्योति, शशि कांत पांडे, लालधारी रजक और बिपिन बिहारी महतो सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। मुनिडीह ओपी परिवार ने उन्हें सुखद, स्वस्थ और सम्मानपूर्ण जीवन की शुभकामनाएं दीं।
