मुरहू प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन, अजय साहू बने अध्यक्ष

Politics

Eksandeshlive Desk

खूंटी : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर संगठन सृजन अभियान 2025 के तहत शनिवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा की अध्यक्षता में मुरहू प्रखंड कांग्रेस कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसमें सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष ने माला पहनाकर कर और नियुक्ति पत्र देकर उनका स्वागत किया। प्रखंड समिति के नये पदाधिकारियों में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार साहू, उपाध्यक्ष नेल्सन तिडूं और, पौलुस बोदरा, महासचिव दाऊद कंडीर, करमेला सोय मुरूम, अंजू कुमारी, बिहारी राम, फिरोज खान, नामजन पूर्ति, इमानुएल नाग, विपिन मांझी, अंथोनी ओडे़या, मंडल अध्यक्ष मुरहू पूर्वी बिनसाय मुंडा, मुरहू पश्चिमी आदित्य गंझू काे शामिल किया गया है।

मौके पर जिला अध्यक्ष रवि मिश्रा ने कांग्रेस की विचारधारा को नवनियुक्त पदाधिकारियों को बताया और संगठन को मजबूती प्रदान करने पर बल दिया और कहा कि कांग्रेस ही ऐसा संगठन है, जो सभी वर्गों को लेकर चलती है। आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विलसन तोपनो ने भी संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने और दिन रात संगठन के लिए काम करने की बात कही। पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पौलुस पूर्ति के कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला कमेटी में शामिल किया गया। मौके पर जिला ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर अंजनी रंजन, प्रदेश सहकारिता विभाग के महासचिव नईमुद्दीन खां, प्रखंड सांसद प्रतिनिधि मुरहू धर्मदास कंडीर, तलहा खां, अशोक महतो, सोनू, विमल सहित अन्य उपस्थित थे।