Kamesh Thakur
रांची: सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अमर शर्मा है। वह बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना के आहियापुर ्रगांव का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।
आपको बताते चले कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती नगर में एक चार साल की बच्ची को बहला- फुसलाकर कर घर में बुलाकर पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। जब बच्ची अपने घर पहुंची, तो मां को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोगों ने सुखदेव नगर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सुखदेव नगर थाने की पुलिस ने छापामारी कर अभियुक्त को औरंगाबाद के आहियापुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।