नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना मे शामिल तीन आरोपी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

गोड्डा: जिले के बोआरि जोर थाना मे  एक नाबालिग के साथ सामूहिक बलात्कार की  पीड़िता की माँ के द्वारा बोआरीजोर थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोड्डा अनिमेष नैथानी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई का निर्देश देते हुए महगामा एसडीपीओ महगामा चद्रशेखर आजाद के नेतृत्व मे एक जाँच टीम का गठन कर आरोपियों की फ़ौरन गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। जाँच टीम मे पुलिस निरीक्षक बोआरी जोर प्रभाग वीरेंद्र पासवान, पुलिस निरीक्षक  महगामा प्रभाग उपेंद्र महतो,पुअनी विजय करकेट्टा थाना प्रभारी बोआरी जोर,के साथ अन्य सहायक अधिकारियो को शामिल किया गया।

जाँच टीम ने फॉरेनसिक जांच को साक्ष्य का आधार मानते हुए घटना मे शामिल तीन आरोपियों को 24 घंटे के अंदर अपने हिरासत मे लिया और न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल  भेज दिया गया। हिरासत मे लिये गये तीनो आरोपियों ने अपना स्वीकारोक्ति बयान देकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। आरोपि राकेश टुडू,उम्र 20 वर्ष,उमेश टुडू उम्र 20 वर्ष,जोहन बेसरा उम्र 30 वर्ष को जेल भेज दिया गया।

Spread the love