नागरमल मोदी सेवा सदन का 68वां स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न

Ek Sandesh Live Health

Eksandeshlive Desk

रांची: नागरमल मोदी सेवा सदन अस्पताल का 68वां स्थापना दिवस रविवार को धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष, सेवा भारती झारखंड ओमप्रकाश केजरीवाल ने अध्यक्ष अरुण छावछरिया एवं मानद सचिव आशीष मोदी के साथ सदन का परिभ्रमण किया।

समारोह की शुरुआत ओम मंत्रोच्चारण एवं अपराजिता कुमारी की गणेश वंदना से हुई। परिचारिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि का स्वागत पूर्व अध्यक्ष राजकुमार केडिया ने पौधा भेंट कर किया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने अस्पताल के विकास व सेवाओं पर प्रकाश डाला और कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति से कोई भी कार्य संभव है। मानद सचिव ने बताया कि शीघ्र ही मात्र 500 रुपये में डायलिसिस सेवा प्रारंभ की जाएगी।

कार्यक्रम में सेवा सदन संवाद पत्रिका का लोकार्पण मुख्य अतिथि द्वारा किया गया, जिसकी जानकारी आलोक तुलस्यान ने दी। सह सचिव वेद प्रकाश बागला ने नागरमल मोदी के 1953 के सार्वजनिक अभिनंदन का वाचन कर सभी को भावुक कर दिया। समारोह में उत्कृष्ट कार्य हेतु चिकित्सक डॉ. प्रवीण मेहरा तथा कर्मचारियों कुमार नीतिन, शांति टोप्पो, अंबेश्वरी, रंजीत गाड़ी व सोमनाथ महतो को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि “चिकित्सक भगवान का स्वरूप हैं और सेवा सदन एक मानव मंदिर है, जहां सच्ची सेवा के जरिए समाज को लाभ पहुंचाया जा रहा है।”

इस अवसर पर मुख्य अतिथि को पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरावगी, अजय मारू और राजकुमार केडिया ने शॉल, मेमेन्टो व नागरमल मोदी जी का डाक टिकट भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का संचालन उपाध्यक्ष रेखा जैन एवं सह सचिव वेद प्रकाश बागला ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सह सचिव ललित केडिया ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य भागचंद पोद्दार, गोवर्द्धन गाड़ोदिया, चंडी प्रसाद डालमिया, नवनीत मोदी, प्रदीप नारसरिया, वरुण जालान सहित अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील रूंगटा, डॉ. रमण कुमार, डॉ. अंजु कुमार, डॉ. अरविंद सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love