नामकुम के हाईटेंशन मैदान चुनावी सभा को लेकर तैयार

360° Ek Sandesh Live Politics


प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे चुनावी सभा

Sunil Verma
Ranchi :
अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। सभा की सफलता के लिए जनता के साथ लगातार जनसंपर्क उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि सभा की तैयारी हेतु कार्यक्रम स्थल हाईटेंशन मैदान लोवाडीह नामकुम का प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने दौरा कर जायजा लिया ताकि सभा में भाग लेने वाले नेताओं कार्यकतार्ओं एवं आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि चुनाव के प्रथम चरण से ही लोगों को प्रियंका गांधी द्वारा झारखंड में सभा करने की उम्मीद थी जो पूरा होने जा रहा है और इस सभा में उम्मीद से ज्यादा लोगों के भाग लेने की संभावना है। देश की जनता कांग्रेस के हाथों में अपना भविष्य सुरक्षित मान रही है। भाजपा सरकार से 10 वर्षों से ठगे चले आ रही जनता पूरी तरह चौक्कनी है और अपनी भूल को दोहराना नहीं चाहती। युवा रोजगार की आस में टूट चुके हैं और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जैसे युवा नेतृत्व पर उनका भरोसा टिक चुका है। कल गोड्डा और रांची की सभा से झारखंड के तीसरे और चौथे चरण के चुनाव की जीत की भूमिका तय हो जाएगी।

Spread the love