नामकुम में अज्ञात महिला का शव बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरार बस्ती सपाही नदी में एक अज्ञात महिला शव तैरते हुए बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने गुरूवार को महिला का नदी किनारे सड़ा- गला शव को देखकर नामकुम थाना की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नामकुम थाना के पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। वही पुलिस ने आस- पास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की। लेकिन शव की पहचान नही हो पाई है।

Spread the love