नौ एकड़ में लगे अफीम की फसल को किया गया नष्ट

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रांची पुलिस अबैध अफीम की फसल करने वाले के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वरीय पुलिस पदाधिकारी ने जिले के ग्रामीणों क्षेत्र के थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिये गये है कि किसी भी रूप में अबैध अफीम की फसल को फलने- फुलने नही दिया जाए।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश बुंडू एवं सोनाहातु थाना प्रभारी चन्दन कुमार के संयुक्त नेतृत्व में सोनाहातु थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती धने जंगल होन्दा नाला के पास एक एकड़ में लगे अबैध अफीम की फसल को नष्ट किया गया।
वही बुंडू थाना प्रभारी राम कुमार वर्मा के नेतृत्व में गोआइडीह के जंगली इलाके मेेंं 07 एकड़ लगे अफीम के बीज को ट्रैक्टर एवं पुलिस बल के द्वारा नष्ट किया गया। बुंडू थाना प्रभारी ने बताया कि घने जंगल होने के कारण कुछ लोगों के द्वारा फायदा उठाकर अफीम की खेती किया जा रहा था। जिससे पुलिस के द्वारा 07 एकड़ में फैले अफीम को नष्ट कर दिया गया है।

Spread the love