नौ पुलिसकर्मियों का तबादला

360° Crime Ek Sandesh Live States

Eksandeshlive Desk
रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने नौ पुलिसकर्मियों का तबादला किया है। इनमें आठ एसआई और एक एएसआई शामिल है। इस संबंध में मंगलवार को डीआईजी कार्मिक की ओर से अधिसूचना जारी की गयी है।
एसआई सोनू पाठक का जेएपीटीसी पदमा, प्रियंका तिर्की, रूमिला एक्का और बेबी झा का आईटीएस होटवार, अरुण कुमार रवि और श्यामल कुंभकार का आईजी मुख्यालय रांची आफिस,अवधेश बाड़ा, गुलाब सोय मुरूम और एएसआई हेमंत भगत का प्रशिक्षण निदेशालय पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में तबादला किया गया है।