नेहरू युवा केंद्र ने मेरी माटी मेरा देश पर प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का किया आयोजन

360° Ek Sandesh Live States

KETU SINGH

भुरकुंडा (रामगढ़): भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा संचालित नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में मेरा माटी मेरा देश पर शुक्रवार को पतरातु प्रखंड के एसएस प्लस टू विद्यालय में प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पतरातु बीडीओ मनोज कुमार गुप्ता एवं विशिष्ट पतरातु मुखिया गिरजेश कुमार, पीएसएस परमानंद राजीव, विज्ञान एवं संस्कृत प्रचारक आनंद मोहन उपस्थित थें। कार्यक्रम में अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के तहत पतरातु प्रखंड के हर पंचायत के प्रतिनिधियो ने विद्यालय परिसर में कलश में मिट्टी व चावल को एकत्रित कर प्रखंड स्तरीय अमृत कलश का रूप दिया गया। साथ ही रैली के माध्यम से जनजागरण अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र रविदास व संचालन पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अमन हेंब्रम ने किया। मौके पर विद्यालय के निर्मला कुमारी, नीतू कुमारी, इमरान खान, फैजान मलिक, विनोद कुशवाहा, विवेक उरांव, अंशु नीलाम तिर्की, नूर आलम आजमी, गोविंद सिंह, आनंद कुमार सीतलांगिया, राजीव रंजन सिंह, अशोक कुमार आदि मौजूद थें। कार्यक्रम को सफल बनाने में नेहरू युवा केंद्र वॉलंटियर महेश कुमार महतो, राहुल प्रसाद, संजय उरांव, सिराज अंसारी, शत्रुघ्न गिरी, काजल गिरी, निकिता साहू, रानी कुमारी, खुशबू साहू सहित विद्यालय परिवार का विशेष योगदान रहा।

Spread the love