नेपाल : भारतीय राजदूतावास ने महान गायिका आशा भोसले के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल स्थित भारतीय राजदूतावास ने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से महान गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनकी बेमिसाल आवाज और असाधारण संगीतमय सफर ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध किया और नेपाल समेत दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित किया। उन्होंने कई नेपाली गीत गाए हैं जो नेपाल में आज भी बेहद लोकप्रिय हैं और भारत नेपाल के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक हैं।

Spread the love