नेपाल जनता पार्टी के 22वें स्थापना दिवस पर परसा जिला कमेटी ने हिन्दू राष्ट्र नेपाल की स्थापना के लिए की पूजा-अर्चना

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल जनता पार्टी के 22वें स्थापना दिवस के अवसर पर परसा जिला कमेटी द्वारा बीरगंज नगर क्षेत्र के शक्तिपीठों में नेपाली सुख, शांति, समृद्धि एवं सनातन हिन्दू राष्ट्र नेपाल की स्थापना के लिए विशेष पूजा-अर्चना की गयी। ऐतिहासिक शक्तिपीठ श्री गहवामाई मन्दिर, श्री हनुमान मन्दिर, अलखिया मठ महादेव मंदिर, श्री कालभैरव मंदिर, श्री लक्ष्मी नारायण मन्दिर, श्री शीतला माता मन्दिर, श्री गणेश भगवान मंदिर, श्री सरस्वती माता मंदिर, भगवान गौतम बुद्ध मंदिर में एनईपी टीम द्वारा पूजा अर्चना की गई।

पूजा दल में पार्टी के केन्द्रीय वरिष्ठ नेता संतोषानन्द महाराज, केन्द्रीय सदस्य अधिवक्ता बिनोद कुर्मी, पारस दुबेदी, परसा जिला अध्यक्ष अनिल कुर्मी, महामंत्री नबीन मिश्रा, मंत्री आनन्द सिंह कुर्मी, प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश साह कलवार, सह-कोषाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कार्य समिति सदस्य पीयूष गुप्ता, विनय सिंह राजपूत, मनीष वर्णवाल, सुमंत कुमार दीप, महिला मोर्चा परसा संयोजिका संगीता गुप्ता, युवा मोर्चा बीरगंज शहर कोषाध्यक्ष प्रकाश झा इत्यादि उपस्थित थे।