Ashutosh Jha
काठमांडू : नेपाल जनता पार्टी ने आज परसा जिले के बहुदरमाई नगर पालिका में एक समिति का गठन किया है। एनजेपी नेपाल में हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए संघर्ष कर रही है। नगर कमेटी गठन कार्यक्रम में नेपाल जनता पार्टी के केंद्रीय वरिष्ठ नेता संतोषानंद महाराज, केंद्रीय सदस्य एडवोकेट बिनोद कुर्मी, परसा जिला अध्यक्ष अनिल कुर्मी, महासचिव नबीन मिश्रा, मंत्री प्रमोद शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश साह कलवार, संयुक्त कोषाध्यक्ष संतोष कुशवाहा, कार्य समिति सदस्य मुना साह तेली, अंशू कुमार प्रजापति, विनय सिंह राजपूत शामिल हुए।
शहर के हिंदू राष्ट्र समर्थक नेताओं व वरिष्ठ उपाध्यक्ष केदार पांडे, उपाध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, महासचिव रवि साह, मंत्री धर्मेंद्र साह व राजेश साह कलवार, कोषाध्यक्ष राजेश साह, सह कोषाध्यक्ष संतोष यादव, वरिष्ठ सलाहकार राजदेव यादव, सलाहकार चंद्रदेव यादव, बैजनाथ साह, जीत साह, जयलाल दास बाबा, कार्यसमिति सदस्य श्याम यादव, कृष्णा साह, जय भगत साह, अमित की उपस्थिति में व्यापक विचार-विमर्श के बाद किसकिंदा साह कलवार की अध्यक्षता में 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जिसमें मुकेश साह, पुरूषोतम रौनियार, गणेश राम, दीपक शर्मा, बत्तीस साह, पुकार दास, फरजेल दास, केरू दास, महेश पटेल, जम्मूलाल मंडल, शिव जी कलवार, राम नारायण साह शामिल होंगे। हिंदू राष्ट्र के लिए एनजेपी ने सभी ताकतों के साथ समन्वय और सहयोग जारी रखने की बात की है।