नेपाल जनता पार्टी ने किया व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : नेपाल जनता पार्टी परसा जिला कमेटी ने रविवार को बीरगंज पब्लिक कॉलेज मुरली बगैचा में एक दिवसीय व्यक्तित्व विकास एवं नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। प्रशिक्षण में पार्टी के विभिन्न स्तरों के नेताओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन मधेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति और नेपाल जेसीएस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रोफेसर डॉ. दीपक शाक्य और नेपाल क्रिकेट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अंपायर और बीरगंज पब्लिक कॉलेज के प्रोफेसर बसु कर्ण ने किया।

नेपाल जनता पार्टी परसा जिला अध्यक्ष अनिल कुर्मी की अध्यक्षता में आयोजित प्रशिक्षण में एनजेपी के केंद्रीय वरिष्ठ नेता संतोषानंद महाराज, केंद्रीय संगठन महासचिव राजीनंद चौधरी, केंद्रीय सदस्य बिनोद प्रसाद कुर्मी, पारस दुबेदी, प्रह्लाद शाह कलवार, परसा जिला मंत्री आनंद सिंह कुर्मी, जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष कुशवाहा, पीयूष गुप्ता, अंशू कुमार प्रजापति, महिला मोर्चा परसा संयोजिका संगीता गुप्ता, महिला नेत्री रेखा शामिल थीं। वर्णवाल युवा मोर्चा बीरगंज नगर संयोजक दीपक सराफ, ठाकुरराम मल्टीपर्पज कॉलेज बीरगंज के सलाहकार आशीष महतो, प्रसौनी गांव के महासचिव अमित राज, कार्य समिति सदस्य श्याम साह भी इस कार्यक्रम में शामिल थे।