नेपाल में स्कूल, छात्रावास भवनों और अन्य संबद्ध सुविधाओं का उद्घाटन

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : श्री डान्ग-बांग माध्यमिक विद्यालय, एरावती ग्रामीण नगरपालिका-1, अमीले, प्यूठान, लुंबिनी प्रांत के स्कूल एवं छात्रावास भवन, जो भारत सरकार की वित्तीय सहायता से निर्मित किए गए हैं, का गुरुवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन भारत के काठमांडू स्थित राजदूतावास की काउंसलर गीताांजलि ब्रैंडन और एरावती ग्रामीण नगरपालिका के अध्यक्ष नबील विक्रम शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर राजनीतिक प्रतिनिधि, सरकारी अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, विद्यालय के शिक्षक, छात्र तथा उनके अभिभावक भी उपस्थित थे।

भारत सरकार के अनुदान का उपयोग हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (HICDP) के तहत स्कूल एवं छात्रावास भवनों तथा अन्य संबद्ध सुविधाओं के निर्माण में किया गया। इस परियोजना को एयरावती ग्रामीण नगरपालिका, प्यूठान के माध्यम से कार्यान्वित किया गया। श्री डान्ग-बांग माध्यमिक विद्यालय प्यूठान के ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख सरकारी विद्यालयों में से एक है। विद्यालय में ईसीडी (प्लेग्रुप) से लेकर 10वीं कक्षा तक शिक्षा प्रदान की जाती है। वर्तमान में विद्यालय में 234 छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें लगभग 60% छात्राएं हैं।

Spread the love