नेपाल : श्री निन्यूखरका माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास

INTERNATIONAL

Ashutosh Jha

काठमांडू : धुरकोट ग्रामीण नगरपालिका–3, गुल्मी ज़िले में स्थित श्री निन्यूखरका माध्यमिक विद्यालय भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास मंगलवार को संयुक्त रूप से गीतांजलि ब्रैंडन, काउंसलर, भारतीय राजदूतावास, काठमांडू तथा भूपाल पोखरेल, अध्यक्ष, धुरकोट ग्रामीण नगरपालिका, गुल्मी द्वारा किया गया।

धुरकोट ग्रामीण नगरपालिका–3 में स्थित श्री निन्यूखरका माध्यमिक विद्यालय का विद्यालय भवन भारत सरकार की 38 मिलियन नेपाली रुपये की वित्तीय सहायता से निर्मित किया जा रहा है। इस नई अवसंरचना के अंतर्गत दो-मंज़िला विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें कक्षाएँ तथा फर्नीचर सहित अन्य सहायक सुविधाएँ होंगी। यह परियोजना उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजना (High Impact Community Development Project–HICDP) के रूप में ली गई है तथा इसका क्रियान्वयन धुरकोट ग्रामीण नगरपालिका, गुल्मी द्वारा किया जाएगा।

Spread the love