Eksandeshlive Desk
गिरिडीह : गिरिडीह के यूपीजी+2 उच्च विद्यालय शहरपुरा, जमुआ के टीजीटी हिंदी शिक्षक सह कवि नेतलाल यादव ओडिशा में आगामी 15 नवंबर को आयोजित दो दिवसीय ‘परिचय साहित्य महोत्सव’ में अतिथि कवि के रूप में भाग लेंगे। इसके साथ ही झारखंड के तीन अन्य साहित्यकार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल यूनिवर्सिटी के हिंदी के प्रोफेसर, डॉक्टर मुकुंद रविदास, बोकारो से महादेब डुंगरिआर व गुमला से प्रेमचंद उरांव उक्त महोत्सव के अतिथि होंगे।
कवि नेतलाल खोरठा कविता का वाचन करेंगे : दो दिन चलने वाले महोत्सव में कवि नेतलाल खोरठा कविता का वाचन करेंगे। वे खोरठा दिवस के अवसर पर धनबाद में प्रबुद्ध खोरठा सम्मान से नवाजा गया है। वहीं प्रेस क्लब रांची से शिवनाथ प्रमाणीक स्मृति युवा सम्मान मिला है। उनकी खोरठा काव्य संग्रह ‘तोरा अपने बदले परतो’प्रकाशित होने वाला है तथा हिंदी काव्य संग्रह ‘दलदल से उठा आदमी’ प्रकाशित हुई है, जिसे लोगों का भरपूर प्यार मिला है। बताते चलें कि उक्त महोत्सव का आयोजन ‘प्रयास’ भुवनेश्वर के तहत पिछले चार वर्षों से किया जा रहा है, जिसमें पूरे भारत की सभी भाषाओं के साहित्यकार सम्मिलित होते हैं। इस वर्ष उसमें 100 के करीब साहित्यकार को सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया गया है।