नेवरी में मिला मानव कंकाल,शिनाख्त में जुटी पुलिस,पुरुष के कंकाल होने का अंदेशा

360° Crime Ek Sandesh Live States

Mustafa Ansari

रांची : बीआईटी मेसरा थाना क्षेत्र के ग्राम नेवरी स्थित रियाडा टाँड़ में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का मानव कंकाल रूपी सड़ा-गला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव बेहद सड़ा- गला है व चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे कि यह पूरा मामला राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा थाना अंतर्गत रियाडा टाँड़ नेवरी गांव का है। पूरे गांव में उस समय हड़कंप मच गया,जब खेत में अज्ञात मानव का कंकाल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी मुखिया साधो को दी। तभी मुखिया ने इस बात की खबर तुरंत मेसरा पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही मेसरा पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात मानव कंकाल को देखकर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सैंपल लेने के बाद जांच के लिए लैब भिजवा दिया। मेसरा पुलिस के अनुसार टेक्सटाइल फैक्ट्री किशोर एक्सपोर्ट से करीब 300 मीटर दूर नीचे खेत में सड़ी-गली अवस्था में मानव कंकाल रूपी शव मिला है।

थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह ने बताया कि मुझे शुबह के करिब सात बजे खबर मिली की नेवरी में एक अज्ञात मानव कंकाल मिला हुआ है। जिसको कब्जे में लेकर जांच किया जा रहा है। और इसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही आसपास थानों में गुमसुदगी की जो रिपोर्ट लिखी गई है,उसको भी खंगाल जा रहा है। हालांकि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की कैसे मृत्यु हुई है। हमने देखा की शव का चेहरा गला हुआ है। शरीर का लगभग हिस्सा कंकाल में तब्दील हो चुका है। इसलिए पहचान में नहीं आ रहा है। शव अपेक्षाकृत ठंडे-धूप रहित स्थान पर नरकंकाल रूप में पड़ा मिला है। अनुमान के अनुसार किसी पुरुष का ही है,और मृत्यु करीब 2-3 माह पहले हुई हो सकती है। फिलहात शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बरियातू रिम्स ले जाया गया है। पुराना शव होने से पता नहीं चल पा रहा है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। बताया कि मृतक मठमईला (भूरा) रंग का टीसर्ट पहना हुआ है,जिसपर एल साईज लिखा हुआ है। हाथ में काला रंग का माला पहना हैं। यह घटना पिठौरिया थाना व ओरमांझी थाना और बीआईटी मेसरा उक्ल तीनों थाना क्षेत्र के बॉडर सीमा पर की है।