नगर आयुक्त ने विभिन्न पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निदेश

360° Ek Sandesh Live In Depth
by sunil

Ranchi : दुर्गोत्सव के मद्देनजर रांची नगर निगम क्षेत्रांतर्गत पूजा पंडाल प्रांगण, उसके आस-पास के क्षेत्रो व संपर्क पथों पर निगम द्वारा विशेष सफ़ाई अभियान चलाया जा रहा है। इस निमित आज दिनांक 08.10.2024 को नगर आयुक्त संदीप सिंह ने निगम के पदाधिकारियों के साथ प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों का भ्रमण कर सफ़ाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, जिसमे मुख्य रूप से उनके द्वारा बिहार क्लब, दुर्गाबाड़ी और चंद्रशेखर आज़ाद दुर्गा पूजा समिति का निरीक्षण किया गया।मौके पर उन्होंने स्वच्छता शाखा की टीम को पंडालों के संपर्क पथों पर बेहतर सफ़ाई व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा नालियों की सफ़ाई के साथ-साथ खुले नालियों को ढकने का निर्देश दिया।नगर आयुक्त ने पूजा समितियों को भीड़ का आकलन करते हुए महिला/पुरुष के अलग-अलग प्रवेश और निकासी की व्यवस्था, पार्किंग की उचित व्यवस्था तथा आम लोगों को यह-वहा कूड़ा ना फेकने के लिए जागरूक करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र अंर्तगत सभी 160 पूजा पंडालों में निगम स्तर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जोन-वार टीम बनाई गई है, जिनके द्वारा स्वच्छता, पेयजल, चलंत शौचलय, स्टोन डस्ट की उपलब्धता इत्यादि कार्य सुनिश्चित की जा रही है।•नगर आयुक्त के द्वारा सभी पूजा समितियों को यह निदेश दिया कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पंडाल एवं आस-पास सफाई बरते। निगम स्तर से किसी भी तरह की आवश्यकता महसूस होने पर निगम के कनेक्ट सेंटर (दूरभाष संख्या 1800 570 1235 या व्हाट्सएप 8141231235) पर संपर्क कर अपना शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा वर्षा की संभावना को देखते हुए, यदि जल-जमाव की स्थिति उत्पन्न होती है, तो “द४्रू‘ फी२स्रङ्मल्ल२ी ळीें”, पूरी मुस्तैदी के साथ उसे व्यवस्थित करेगी।उन्होंने विद्युत शाखा को शहर के सभी खराब पड़े स्ट्रीट लाइट्स को अविलंब दुरुस्त करने का सख्त निदेश दिया। प्रशासक ने रांची नगर निगम क्षेत्र के लोगों को दुर्गा पूजा महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान यत्र-तत्र कूड़ा ना फेके, कचरा डस्टबिन में ही डाले ताकि निगम की टीम को कचरा एकत्र करने में सुविधा हो और शहर की साफ-सफाई व्यवस्थित रहे।