नगर निगम ने दिया फ्लैट खाली करने का निर्देश,गरीबो के बीच दशहत

360° Ek Sandesh Live SOCIETY


sunil Verma

रांची : खाद गड्ढा सब्जी मंडी सुखदेव नगर थाना के नजदीक रांची नगर निगम द्वारा BSUP योजना के तहत बनाए गए गरीबों के लिए फ्लैट में रह रहे लोगों को निगम द्वारा नोटिस देकर 5 फरवरी तक खाली करने का अल्टीमेटम दिया गया था। नोटिस मिलते ही वहां रह रहे फ्लैट के लोगों के बीच दहशत का माहौल हो गया है जिसको लेकर फ्लैट के कुछ लोग झारखंड मुक्ति मोर्चा के महानगर और जिला के नेताओं से मिलकर बात रखी। जिसके फल स्वरुप आज आवास के समीप महानगर के नेताओं ने वहां रह रहे आवास के लोगों की बातों को सुना सभी ने यह कहा कि फ्लैट बनने से पूर्व इस स्थान पर हम लोग रह रहे थे। हम लोगों का आवास को तोड़कर यहां फ्लैट बन और इस फ्लैट में हम लोग 12 से 13 वर्षों से इस फ्लैट में हम लोग रह रहे हैं और यह आज हम लोगों को यहां से हटाने का नोटिस दिया गया है ऐसी स्थिति में हम जाएंगे कहां हम गरीब परिवार के लोग हैं हम असहाय लोग हैं। महानगर के झामुमो नेता अरुण वर्मा ने कहा कि हमने जिस वक्त फ्लैट बन रही थी उस वक्त तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आवंटन हेतु सूची के साथ पत्र दिया था। उस पत्र पर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जांच कर उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया था। उस सूची पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई उन्हें किसी तरह का कोई आवंटन नहीं किया गया। झारखंड मुक्ति मोर्चा गरीबों की सरकार है और यह हमेशा से गरीबों के कल्याण के लिए उनके हक और अधिकार के लिए काम करती रही है। अरुण वर्मा ने कहा कि यह सरकार गरीबों की सरकार है। झामुमो के लोगों ने इस विषय को अपने संज्ञान में लिया है और गरीबों का हक दिलाकर रहेगी। झामुमो के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालजी रमन ने फ्लैट में रहने वाले लोगों की व्यथा को सुना और उसके हक के लिए कहा कि गरीबों की सरकार के में आप लोगों को यहां से बेघर नहीं होने देगी। रांची नगर निगम नोटिस देकर आप लोगों को बेघर करने का जो आदेश दिया है, इस संदर्भ में नगर निगम के प्रशासक से कल 5:00 बजे शाम को हम लोग मिलेंगे और उनसे इस बिंदु पर विचार विमर्श कर आप सब को न्याय दिलाने का कार्य करेंगे। बैठक में रांची जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, रांची महानगर के पूर्व अध्यक्ष लालजी रमन, पूर्व सचिव अरुण वर्मा, जेएमएम के वरिष्ठ नेता शिवनंदन मिश्रा, बालेश्वर मेहता, निजामुद्दीन अंसारी विक्रांत विश्वकर्मा अजय सोनी, सत्येंद्र वर्मा, कन्हैया जैसवाल, संतोष वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित हुए कार्यक्रम का संचालन विक्रांत विश्वकर्मा ने किया।

Spread the love