नगर पंचायत राजमहल: वार्ड संख्या 5 से मो. मारूफ निर्विरोध निर्वाचित

360° Ek Sandesh Live

SUNIL

साहिबगंज/राजमहल: नगर पंचायत राजमहल के वार्ड संख्या 5 से वार्ड पार्षद पद के लिए मो. मारूफ उर्फ गुड्डू निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी अन्य उम्मीदवार द्वारा नामांकन नहीं किए जाने के कारण उन्हें निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्वाची पदाधिकारी सदानंद महतो ने मो. मारूफ उर्फ गुड्डू को निर्विरोध निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र सौंपा। प्रमाण पत्र प्राप्त करते ही समर्थकों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर मो. मारूफ उर्फ गुड्डू ने वार्डवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने जिस विश्वास के साथ उन्हें चुना है, वे उस पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और वार्ड के विकास, साफ-सफाई, पेयजल, सड़क एवं जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देंगे।

Spread the love