निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत

360° Ek Sandesh Live Health

गिरिडीह : रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर और सिंहोडीह स्थित पावित्री हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर की शुरुआत की गई। यह शिविर 1 नवंबर से 10 नवंबर 2025 तक चलेगा, जिसमें हर दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक लोगों की जांच की जाएगी।कार्यक्रम के पहले दिन 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों ने सैकड़ो की संख्या में हिस्सा लिया और जांच का लाभ उठाया। जांच कार्य डॉ. इंतखाब आलम और उनकी टीम के नेतृत्व में किया गया।

Spread the love