निर्भीक होकर पुलिस को अपनी बातें बताएं, पुलिस आपके लिए हमेशा खड़ी है: संजीव कुमार

Education Ek Sandesh Live

MUSTFA

मेसरा : विद्यालय के आस पास हो रहे महिला अपराध को लेकर शुक्रवार को बीआईटी ओपी प्रभारी संजीव कुमार के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। यह फ्लैग मार्च बीआईटी थाना से शुरू होकर बीआईटी चौक, मेसरा होते हुए विकास चौक तक गई। बाद में चीफ मिनिस्टर एक्सीलेंस स्कूल मेसरा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं से संवाद किया गया,और उनकी भी समस्याओं को सुना गया। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने छात्राओं से कहा कि आप निर्भीक होकर पुलिस को अपनी बातें बताए,पुलिस आपके लिए हमेशा खड़ी है। उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम होने पर पुलिस विभाग में अलग से साइबर थाना की स्थापना की गई है। बताया कि अगर कहीं पर भी छेड़छाड़ का मामले सामने आता है,तो वे 100,112 डायल करके क्यूआर कोड के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि शिकायत करने वाले के नाम को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा। इस दौरान 112 ऐप के प्रयोग की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह फ्लैग मार्च अभियान आईजी अखिलेश झा एवं एसएसपी रांची चंदन कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार की जा रही है,जो समय-समय पर चलता रहेगा। वहीं सब इंस्पेक्टर अभय कुमार ने कहा कि यह कदम मुख्य रूप से छात्र-छात्राओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य उठाया गया है। इनके अलावे प्राचार्य आनंद प्रकाश मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को जानकारी दी। मौके पर प्रभात रंजन कुमार सिंह, कैलाश किशोर महतो, रंजीत कौशल, अपर्णा तिवारी, विवेक कुमार पांडेय, अर्चना भगत, अनम मैडम, उमाकांत शर्मा के अलावे छात्राएं मौजूद थी।