संघ ने मांगों की पूर्ति के लिए 15 नवंबर तक का सरकार को दिया अल्टीमेटम
नामकुम: नामकुम प्रखण्ड के आरा पंचायत सचिवालय में रविवार को झारखण्ड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के तत्वाधान में एक बैठक की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार और लंबित मांगों की पूर्ति हेतु आंदोलन को रुप रेखा तैयार करने के लिए चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय ने कहा कि राज्य भर के मनरेगा कर्मचारी सरकार की दामनकारी नीति के वजह से पीड़ित व परेशान हैं, नित नए नियमों से मनरेगा को कमजोर करने कि साजिस हो रही है। मनरेगा कर्मी 18 वर्षों से लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक केवल अल्प मानदेय का ही व्यवस्था सरकार की ओर से अनुमान्य है। गत कई वर्षों से सेवा स्थाईकरण, वेतनमान, सेवा शर्त नियमावली में सुधार के अतिरिक्त, ग्रेच्युटी, पेंशन, मकान किराया भत्ता, ग्रुप बीमा, मृत्यु मुआवजा, अनुकम्पा के आधार पर नौकरी, शिक्षा भत्ता, दैनिक भत्ता, यात्रा भत्ता, बर्खास्तगी के स्थान पर निलंबन तथा वेतनमान के लिए राजयांश टॉपअप की मांग की जा रही है, कई मांगों पर सरकार की ओर से सहमति दी गई है लेकिन इसको लागू नहीं किया गया है। मांगों की पूर्ति के लिए 15 नवंबर तक का अल्टीमेटम सरकार को दिया जाएगा, इसके बाद संघ की ओर से जोरदार आंदोलन किया जाएगा। वेतनमान एवं स्थाईकरण के लिए संघ सुप्रीम कोर्ट तक जाएगी।
महासचिव दीपक महतो ने कहा कि सरकार ने एक लाख साठ हज़ार अनियमित कर्मियों को स्थाई करने की घोषणा की है, लेकिन मनरेगा कर्मी इसमें शामिल हैं या नहीं ये स्पष्ट नहीं किया गया है, जिससे राज्य भर के मनरेगा कर्मी उपापोह की स्थिति में हैं, यदि सरकार मनरेगा कर्मियों की स्थिति स्पष्ट नहीं करती है, तो जल्द जोरदार आंदोलन किया जाएगा। पूर्व प्रदेस अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने कहा कि मनरेगा कर्मियों के लिए दो तरह का नियमावली बना कर एक को ग्रेड पे और दूसरे को सिर्फ मानदेय देने का काम कर रही है l संघ सरकार से मांग करती हैं कि हमारे साथ सौतेला व्यवहार ना कर सभी को 6% प्रशासनिक मद से हट कर वेतनमान की व्यव्स्था कर ग्रेड पे दिया जाय l झारखंड सरकार अभी जो 1.60 लाख अनुबंध कर्मियों को नियमिती करने की पहल कर रही है स्वागत योग्य है, मनरेगा कर्मी को भी इस मे शामिल करते हुए नियमित किया जाय l चुकि मनरेगा कर्मी सरकारी मापदंड को शतप्रतिशत पूरा करते हुए 18 वर्ष से अटूट सेवा देते आ रहे हैं l बैठक में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे, जीतेन्द्र सिंह, यासीन अंसारी, देवेन्द्र उपाध्याय, विकास पाण्डेय, जीतेन्द्र झा, नन्हे परवेज, संजय प्रामाणिक, सत्यम सिंह, संजय कुमार, आशुतोष श्रीवास्तव, अभिमन्यु तिवारी, पंकज सिंह, सुनील चन्द्र दास, सुरेन्द्र प्रसाद, सुराई हेमब्रम, शंकर सतपती, शम्भू गोप, गुंजन कुमार, अमित गुप्ता, रोहित ठाकुर, मुकेश राम सहित सैकड़ों मनरेगा कर्मी उपस्थित होकर अपने विचारों को व्यक्त किया।
