मुफ्फसिल थाना पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे आरोपी
गोड्डा : मुफ्फसिल थाना पुलिस ने नकली पेट्रोल बनाकर सप्लाई करने के गोरखधंधे का खुलासा किया है। गुप्त सूचना पर की गई इस बड़ी कार्रवाई में दो वाहनों में नकली पेट्रोल बरामद करने के साथ ही इसके निर्माण स्थल पर छापामारी कर 10 नकली पेट्रोल के अवशेष लगे हुए 10 खाली सेन्टेक्स (2000-2000 लीटर) बरामद किये गये, जिससे पेट्रोल जैसा गंध आ रहा था। इसके साथ ही सोलर एवं एक ब्लू रंग ड्रम मिले, जिसमें करीब 20 लीटर पेट्रोल जैसा गंध करता हुआ पदार्थ पाया गया तथा एक लकड़ी का चौकी (बेड), जिसे विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है।
मुफ्फसिल थाना पुलिस ने बताया कि 6-7 नवंबर की रात्रि में गुप्त सूचना मिली कि गोड्डा रजिस्ट्रेशन नम्बर का सफेद रंग का एक ट्रक टैंकर एवं दूसरे सफेद रंग का मैजिक टैंकर में अवैध ज्वलनशील पदार्थ को बंका से सरकण्डा, गोड्डा होते हुये बिहार ले जाने की सूचना है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुये सूचना का सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई हेतु रात्रि गस्ती दल को पाकुड़-गोड्डा मुख्य मार्ग में बैरियर लगाकर चेकिंग करने का निर्देश दिया गया। तत्पश्चात् सिंहवाहिनी पुल के समीप बैरियर लगाकर वाहन जांच करना प्रारंभ किया गया, जांच के क्रम में एक सफेद रंग का मैजिक टैंकर आगे-आगे व उसके कुछ दूरी पर पीछे-पीछे सफेद रंग का ट्रक टैंकर चांदनी चौक की ओर से आते देखा गया। उक्त दोनों टैंकर का चालक पुलिस चेकिंग को देखते ही टैंकर को रोक कर घुमाने का प्रयास करने लगा, जिसके बाद सशस्त्र बल उक्त दोनों वाहन टैंकर को कब्जे में लेने के लिए जैसे ही दौड़े पुलिस को आता देख दोनों चालक एवं सवार अन्य लोग गाड़ी को छोड़कर गाड़ी से उतर कर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के द्वारा खदेड़कर पकड़ने का काफी प्रयास किया गया, परन्तु उक्त दोनों वाहन के चालक व सवार अन्य व्यक्ति अंधेरे का फायेदा उठाकर भाग गये। उक्त दोनों वाहन को जांच करने पर मैजिक टैंकर, जिसका रजिस्ट्रेशन नं0- JH15W-6200 एवं दूसरे ट्रक टैंकर जिसका रजिस्ट्रेशन नं0-JH15AA-7678, को जांच किया तो पेट्रोल जैसा गंध करता हुआ अवैध नकली ज्वलनशील पदार्थ प्रतीत हुआ।
पुलिस के अनुसार, उक्त दोनों टैंकर के पास काफी देर तक इंतजार किया गया परन्तु ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में कोई भी व्यक्ति कागजात प्रस्तुत करने के लिए उपस्थित नहीं हुआ। तत्पश्चात दोनों टैंकर वाहन को विधिवत जब्त कर थाना लाया गया। इस संदर्भ में गोड्डा मुफस्सिल थाने में विभिन्न धाराओं में गाड़ी के अज्ञात मालिक, चालक व अन्य अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध काण्ड दर्ज किया गया है। काण्ड अनुसंधान के क्रम में ज्ञात हुआ कि उक्त अवैध नकली पेट्रोल का निर्माण देवडाड़ थाना अन्तर्गत पीपरजोरिया ग्राम के टेमो टोला में बनाया जा रहा है। तत्पश्चात उक्त सुनसान घर पर पहुंचकर विधिवत छापामारी किया गया, जहां पर से नकली पेट्रोल का अवशेष लगा हुआ 10 खाली सेन्टेक्स (2000-2000 लीटर) बरामद किया गया, जिससे पेट्रोल जैसा गंध आ रहा था, एक सोलर एवं एक ब्लू रंग ड्रम जिसमें करीब 20 लीटर पेट्रोल जैसा गंध करता हुआ पदार्थ पाया गया तथा एक लकड़ी का चौकी (बेड), जिसे विधिवत जब्त कर थाना लाया गया है।
