Skip to content
Ek Sandesh Live Ranchi

Ek Sandesh Live Ranchi

  • Politics
    • 360°
  • States
  • In Depth
  • Videos
  • Pitara
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Business
  • Education
  • Health
site mode button

नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों के जवानों का बंद कराया गया सोशल मीडिया अकाउंट

NATIONAL
July 20, 2025July 20, 2025Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

जगदलपुर : छत्तीसगढ़ के बस्तर संभााग के अंदरूनी इलाकाें के नक्सल मोर्चे पर तैनात सुरक्षा बलों की रणनीतिक गोपनीयता को बनाए रखने के लिए एक सख्त कदम उठाया गया है। इसके तहत नक्सल प्रभावित जिलों में तैनात सुरक्षाबल के जवानों को इंटरनेट और सोशल मीडिया से दूर रहने के लिए निर्देशित किया गया है। ऑपरेशन के दौरान मोबाइल उपयोग भी सीमित कर दिया गया है। जवान केवल आपातकालीन या आधिकारिक संपर्क के लिए ही फोन का प्रयोग कर सकेंगे। वीडियो बनाना, फोटो लेना और रिकार्डिंग पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है। आपरेशन के बाद मोबाइल की जांच भी अनिवार्य कर दी गई है। जिससे की किसी भी प्रकार की नक्सल विराेधी अभियान की जानकारी किसी अन्य काे नहीं मिल सके।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने रविवार काे बताया कि ऑपरेशन के दौरान जवानों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इंटरनेट मीडिया के जरिए आपरेशन की सूचनाएं लीक होने से न केवल रणनीति विफल हो सकती है, बल्कि जवानों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। अब सभी जवानों के इंटरनेट मीडिया हैंडल की जिलास्तर पर समीक्षा कर उन्हें हटाया गया है। पुलिस के अनुसार बस्तर संभाग के सातों नक्सल प्रभावित जिलों दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव, कांकेर और बस्तर में तैनात सुरक्षाबलाें के जवानों के सभी इंटरनेट मीडिया अकाउंट अब डिलीट करा दिए गए हैं। जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब जैसे किसी भी साेशल मीडिया प्लेटफार्म से दूरी बनाए रखें और भविष्य में कोई भी ऑपरेशनल जानकारी साझा न करें। इस निर्णय के पीछे मुख्य वजह पिछले दिनों हुए ऑपरेशन से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों का इंटरनेट मीडिया के ज़रिए लीक होना, बताया जा रहा है।

नक्सलियाें के शीर्ष कैडर के नक्सली संगठन के महासचिव बसव राजू के मारे जाने के बाद जवानों द्वारा पोस्ट किए गए आपरेशनल वीडियो मिलियन्स व्यूज बटोर रहे थे, जिनमें हथियार, जंगल मार्ग, मुठभेड़ स्थल और यहां तक कि घायल या मारे गए नक्सलियों की तस्वीरें भी शामिल थीं, इससे मिशन की सुरक्षा पर खतरा मंडराने लगा था। जवानों को साइबर सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर विशेष काउंसलिंग भी दी जा रही है, ताकि वे अनजाने में भी कोई संवेदनशील जानकारी साझा न करें । यह कदम नक्सल विरोधी अभियानों की सफलता सुनिश्चित करने और जवानों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की दिशा में लिया गया निर्णायक निर्णय है।

Spread the love
Tagged naxal frontsecurity forcessocial media account

Post navigation

विश्व में सर्वाधिक उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह का अंतिम संस्कार
सर्वदलीय बैठक में रिजिजू ने कहा- सरकार ऑपरेशन सिंदूर समेत सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

इसे न चूकें

छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, भूपेश ने बताया षड्यंत्र

March 10, 2025March 10, 2025Ek Sandesh Live

फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के संदिग्ध हमलावर को 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा

January 19, 2025January 19, 2025Ek Sandesh Live

डेटा-संचालित प्रणालियां दक्षता बढ़ा सकती हैं, लेकिन सहानुभूति और अखंडता की जगह नहीं ले सकतीं : राष्ट्रपति

March 4, 2025March 4, 2025Ek Sandesh Live

इसे न चूकें

  • पश्चिम एशिया सैन्य संघर्ष : ट्रंप ने मोदी को किया फोन, पश्चिम एशिया के हालात पर हुई चर्चा
  • पश्चिम एशिया तनाव : पाकिस्तान बना सकता है अमेरिका-ईरान वार्ता का मंच, शांति प्रयास तेज
  • मंत्री ने 76 मेडिकल ऑफिसरों को सौंपा नियुक्ति पत्र, खून की कमी के लिए जारी हाेगा टोल फ्री नंबर
  • बसंतपुर स्वास्थ्य केंद्र का नवीनीकरण, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा नया आयाम
  • बैंक ऑफ इंडिया की टाटीसिलवे शाखा ने किया 32 लाख का जीवन बीमा मृत्यु दावा निपटान
  • यामाहा म्यूज़िक इंडिया ने एआर रहमान को ब्रांड एंबेसडर बनाया
  • ऊर्जा संकट पर प्रधानमंत्री का बयान उलझाने वाला : खरगे
  • पश्चिम एशिया पर भारत की पैनी नज़र, ऊर्जा आपूर्ति सामान्य, नागरिकों की सुरक्षित वापसी जारी: विदेश मंत्रालय
  • भारतीय रेलवे ने टिकट कैंसिलेशन नियम बदले, रिफंड प्रणाली में सुधार से यात्रियों को राहत
  • मियामी ओपन 2026 : सिनर ने ‘सनशाइन डबल’ की उम्मीदें रखीं जिंदा, मेदवेदेव और मेंसिक बाहर
© 2023 Ek Sandesh Live |News Portal Developed by: palakSys | Theme: News Portal by Mystery Themes.