नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रह‌ण समारोह में शामिल होंगे नेपाल के पीएम

360° Ek Sandesh Live Politics

Ashutosh Jha

काठमांडू: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 9 जून को होने वाले शपथ ग्रह‌ण समारोह में नेपाल के पीएम पुष्प कमल दाहाल प्रचंड को भी शामिल होने का आधिकारिक आमंत्रण मिला है। नेपाल सरकार के परराष्ट्र‌ मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि प्रचंड शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके पूर्व मोदी और प्रचंड ने बीते बुधवार को बातचीत की। भारत के प्रधानमंत्री ने उस बातचीत में भारत और नेपाल स्थापित गहरे और बहु‌आयामिक संबंधों के लगातार जारी रहने की प्रतिबद्धता दुहरायी। मोदी ने एक्स पर ट्‌वीट करते हुए कहा है कि नेपाल के पीएम कॉमरेड प्रचंड द्वारा उन्हें दी गयी शुभकामना अनोखी एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों की मिसाल है। दोनो प्रधानमंत्रियों ने इस अभ्यन्तर दोनों देशों के बीच सकारात्मक संबंध कायम रहने की प्रतिबद्ध‌ता जतायी है।

Spread the love