नवरात्रि के तीसरे दिन विधि विधान से हुआ मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना

360° Ek Sandesh Live Religious

Eksandeshlive Desk

लातेहार: जिला मुख्यालय समेत जिले के सभी प्रखंडों में ग्रामीण क्षेत्रों में शारदीय नवरात्र का पावन पर्व धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। आज तीसरे दिन मां दुर्गा की शक्ति मां चंद्रघंटा का पूजन विधि विधान के साथ में संपन्न हुई है इनके चंड भयंकर घंटे की ध्वनि से सभी दानव एवं राक्षसों का नाश हो जाता है। श्रद्धालुगण सुबह से ही मां की पूजा अर्चना करने में लीन थे जिले के मंदिरों में सुबह से मां की पूजा अर्चना करते हुये देखा गया है इस दौरान देवी मंदिरों में सुबह को भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
नवरात्रि के तीसरे दिन मंदिरों में मां के दर्शन करने भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रहा है पंडित दिलीप शुक्ला ने बताया कि मां चंद्रघंटा को शक्ति और साहस की देवी माना जाता है।
ऐसी मान्यता है कि इनकी आराधना से भय और नकारात्मक ऊर्जा का संर्पूण नाश हो जाता है। वहीं पूरा इलाका भक्ती मय गीत से गूंज रहा है जिले में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने भी व्यापक इंतजाम कर रखा है जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंडों में जगह जगह पुलिस बल तैनात किये गये है। 

Spread the love