नये साल को लेकर शहर में चला एंटी क्राइम जांच अभियान

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: नए साल को लेकर शहर में रविवार की देर रात एंटी क्राइम चेंकिन अभियान चलाया गया। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने मेन रोड़ से लेकर रातु रोड़ तक सड़क पर पैदल पेट्रोेलिंग की। इस दौरान कई होटलो और बार- रेस्टोरेंट की जांच की। इसके अलावा नशे में वाहन चलाने वालों की भी जांच की।
बताते चले कि नए साल के स्वागत को लेकर पूरे झारखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन होना है। वहीं, साल खत्म होने से पहले पिकनिक स्पॉट पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय के राज्य के सभी जिलों में पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।

Spread the love