न्यू साखे टोली में लूटपाट के क्रम में घायल महिला की मौत

Crime

Eksandeshlive Desk

रांची : घर में घुस कर लूटपाट के क्रम में घायल टाटीसिलवे थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू साखे टोली निवासी प्रभात कुमार सिन्हा की पत्नी रेणुका सिंह (58) का राज अस्पताल में इलाज के क्रम में सोमवार रात निधन हो गया। उनकी पुत्री का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार को रिम्स में रेणुका सिंह का पोस्टमार्टम करा कर शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

उल्लेखनीय है कि 28 फरवरी की रात रेणुका सिंह अपनी बेटी के साथ सो रही थी तो घर का ताला तोड़कर तीन लोग उनके घर में घुस गए और मोबाइल समेत घर में रखे कीमती सामान लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों मां-बेटी को मार पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। बताया गया कि टाटीसिलवे पुलिस द्वारा अब तक इस घटना में शामिल लोगों की धर पकड़ नहीं किए जाने से लोगों के बीच पुलिस के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।

Spread the love