ओबेन इलेक्ट्रिक के ग्राहकों ने 3.2 करोड़ किलोमीटर का सफर तय किया, रोजाना के सफर का मुख्य वाहन बनी ओबेन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : भारत की तेजी से आगे बढ़ रही रिसर्च-ड्रिवन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी ओबेन इलेक्ट्रिक (ओबेन इलेक्ट्रिक) ने जानकारी दी कि कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल चलाने वाले राइडर्स ने देशभर में मिलकर 3.2 करोड़ किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय कर ली है। कंपनी के अनुसार, राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार के सिर्फ दो साल के भीतर यह उपलब्धि इस बात का संकेत है कि लोग अब ओबेन की मोटरसाइकिलों को रोजाना के सफर के लिए अपने मुख्य वाहन के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। साल 2024 की शुरुआत से अलग-अलग शहरों के डेटा को मिलाकर देखा गया तो पता चला कि कंपनी की ओबेन रोर पोर्टफोलियो जिसमें रोर, रोर ई जेड और रोर ई जेड सिग्मा शामिल हैं जिसका इस्तेमाल अलग-अलग ट्रैफिक, सड़क और मौसम की परिस्थितियों में लगातार किया जा रहा है। इससे साफ होता है कि लोग इन मोटरसाइकिलों को रोजाना के काम, ऑफिस आने-जाने और शहर के अंदर सफर के लिए भरोसे के साथ इस्तेमाल कर रहे हैं। कंपनी अब 85 से ज्यादा शहरों में मौजूद है और इतने बड़े स्तर पर तय किए गए किलोमीटर यह दिखाते हैं कि ओबेन की मोटरसाइकिलों का रोजाना के सफर में बड़े पैमाने पर उपयोग हो रहा है। खास तौर पर कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दिल्ली जैसे राज्यों और शहरों में इनका उपयोग ज्यादा देखने को मिला है। इन मोटरसाइकिलों का फायदा सिर्फ सफर तक ही सीमित नहीं है बल्कि इससे लोगों को पैसे की बचत और पर्यावरण को भी लाभ हो रहा है। कंपनी के अनुसार, ग्राहकों ने मिलकर करीब 8 करोड़ रुपये का पेट्रोल खर्च बचाया है और लगभग 385 मीट्रिक टन CO₂ उत्सर्जन कम करने में भी योगदान दिया है।

Spread the love