Kamesh Thakur
रांची: ओरमांझी थाना की पुलिस ने दो करोड़ का गांजा को बरामद किया है। गांजा की तस्करी करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में धर्मवीर सिंह और राजेन्द्र सिंह है। इनके पास से 16 प्लास्टिक बोरा में लगभग 406 किलोग्राम गांजा, दो हजार नकदी, दो मोबाईल फोन और एक कंटेनर ट्रक (एनएल01 एन6915) बरामद किया गया है।
एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से रांची की ओर ट्रक (एनएल01 एन6915)से गांजा लोडकर ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
एसएसपी ने बताया कि टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रांची-रामगढ़ मार्ग में उकरीद नकवाटोली के पास कंटेनर ट्रक को पकड़ा। तलाशी लेने पर ट्रक के केबिन के अंदर ड्राइवर सीट के पीछे बने बॉक्स से कुल 16 प्लास्टिक के बोरों में 406.79 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। गांजा को सम्बलपुर से लाकर टॉल गेट के आगे रामगढ़ में देना था। एसएसपी ने बताया कि बरामद गांजा का बाजार मूल्य लगभग दो करोड़ रुपये है।