ओम प्रकाश प्रसाद भारतीय हलधर किसान यूनियन के लीगल एडवाइजर मनोनीत

SOCIETY

Eksandeshlive Desk

रांची : भारतीय हलधर किसान यूनियन की कोर कमेटी की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक में गुरुवार को राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता सह बिहार व झारखंड प्रदेश प्रभारी डॉ. शैलेश कुमार गिरि ने कोर कमेटी में झारखंड प्रदेश के लिए झारखंड हाईकोर्ट के अनुभवी अधिवक्ता एवं रांची के चिरौंदी निवासी ओम प्रकाश प्रसाद को यूनियन का लीगल एडवाइजर मनोनीत किया।

इस मौके पर शैलेश कुमार गिरि ने कहा कि झारखंड प्रदेश के किसानों की फ़सल बीमा योजना की राशि में अनुमानतः विगत 2018 से 2023 तक लगभग 850 करोड़ की अनियमितता का अंदेशा है। रिपोर्ट के मुताबिक देवघर -160.33, रांची -103.07, खूंटी -79.55, पलामू-69.79, लोहरदगा -50.67, पूर्वी सिंहभूम-31.71, रामगढ़-30.50, हजारीबाग-27.60, बोकारो -27.35, पाकुड़-25.97, गोड्डा-24.90, गढ़वा-19.66, दुमका- 17.26, सिमडेगा-15.88, सरायकेला-14.79, साहिबगंज-14.33, कोडरमा-13.31, पश्चिम सिंहभूम-7.95, धनबाद-5.67, लातेहार-3.46, चतरा-3.15 और गुमला-0.39 के किसानों को राशि मिल गयी है या सिर्फ और सिर्फ कागजी बंदरबांट हुई है। ऐसा अंदेशा तब हुआ जब भारतीय हलधर किसान यूनियन के साहिबगंज जिला अध्यक्ष लक्ष्मण गोप ने इसमें बड़े स्तर पर हो रही अनियमितता की जानकारी दी।

शैलेश कुमार गिरि ने संज्ञान लेते हुए झारखंड के समस्त किसानों को ये विश्वास दिलाया कि विधिसम्मत व विधिवत तरीके से इस अनियमितता का पर्दाफाश कर झारखंड के किसानों को न्याय दिलाने का प्रयास भारतीय हलधर किसान यूनियन करेगी। क्योंकि झारखंड के कई जिलों में भाकियू हलधर के पदाधिकारी सक्रिय हो गए हैं। गिरी ने झारखंड के अन्य शेष जिलों के जागरूक किसानों से आह्वान किया कि वे भी भारतीय हलधर किसान यूनियन के सदस्य और पदाधिकारी बने और सभी जिलों में हो रहे कागजी अनियमितता को उजागर करने में भाकियू हलधर का साथ दें।

Spread the love