तिरंगा यात्रा को लेकर कार्यशाला हुई सम्पन्न
AMIT RANJAN
सिमडेगा: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सुनिश्चित हुवा है,इसी निमित्त भाजपा कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रणव कुमार ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रवाद की भावना को लेकर अनेको कार्यक्रम करते हैं इसमें तिरंगा यात्रा भी शामिल है। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी बबन गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेवा के अदम्य साहस और पराक्रम को लोगो को बताने का प्रयास करेंगे कि किस तरह से पहलगाम आतंकवादी घटना का बदला भारतीय सेना द्वारा बिना कोई नागरिक को नुकसान पहुंचाए हुए 100 से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया साथ ही आतंकवादियों के अड्डे को भी ध्वस्त कर दिया। मेक इन इंडिया और स्वदेशी निर्मित हथियार द्वारा दुश्मन देश के दांत खट्टे कर दिया इस करवाई में पूरी दुनिया ने भारत देश का पराक्रम देखा। कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर तिरंगा यात्रा का कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसमें मंडल स्तर तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और घर-घर में सभी लोग तिरंगा लागयें ये प्रेरित किया जाएगा,देश की शान तिरंगा ही है जो पूरे देश को जोड़ कर रखे हुए है, तिरंगा का जो महत्व देश के भिन्न कोने में है वही महत्व यहां भी है। भारतीय जनता पार्टी का मूल मंत्र है राष्ट्र प्रथम, इसी मूल मंत्र को अंगीकार करते हुए हम सब अपने वीर जवानों के लिये देश की गौरव गाथा के लिए तिरंगा यात्रा निकालेंगे। भारतीय जनता पार्टी के सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर मामलों में विकसित देशों को टक्कर दे रहा है। चाहे वह सुरक्षा का मामला हो या इकोनामी का मामला हो। आज भारत देश किसी से काम नहीं। इससे पूर्व अतिथियों द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं बंदे मातरम गान कर कार्यक्रम की शुरुवात की गई। मंच संचालन महामंत्री दिपक पुरी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष द्वय ओमप्रकाश साहु एवं दुर्गविजय सिंहदेव ने भी संबोधित किया। कार्यशाला के पश्चात दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
मौके पर तिरंगा यात्रा के सहसंयोजक हीरा राम एवं रवि वर्मा, सोनी पैंकरा, रवि गुप्ता, तुलसी साहू, अनूप प्रसाद, नरेंद्र बड़ाईक, राकेश, रविकांत, संभु भगत, अनिरुद्ध सिंह, दिलीप साहू, मुकेश पंडा, अशोक इंदवार, विशाल नायक, सीताराम प्रसाद, मनिंदर बिंझिया, नवीन सिंह, बन्धु मांझी, रमेश प्रसाद, संटू गुप्ता, गंगाधर लोहरा, माग्रेट बा, कंचन रानी एक्का सहित कार्यकर्ता गन मौजूद थे।