ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के अर्धवार्षिक परिणामों की हुई गहन समीक्षा

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक संजय जोशी ने वरिष्ठ प्रबंधन अधिकारियों एवं देशव्यापी क्षेत्रीय प्रभारियों के समकक्ष रांची का भ्रमण कर वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु क्षेत्रीय प्रमुखों की अर्धवार्षिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया। उक्त समीक्षा अधिवेशन 12-13 दिसम्बर, 2025 को संपन्न हुआ। अर्धवार्षिक परिणामों की गहन समीक्षा एवं विचार-विमर्श के क्रम में कंपनी ने लाभान्वित सतत व्यावसायिक वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी बीमा परिदृश्य में स्थिर एवं लाभकारी व्यवसाय प्रसार के महत्त्व पर बल दिया। उन्होंने समस्त टीमों को ग्राहक-प्रधान दृष्टिकोण अपनाने, विस्तार तथा ग्राहक संतुष्टि सुदृढ़ीकरण हेतु अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता की पुनः पुष्टि की। सभासदों को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने प्रतिस्पर्धी डिजिटल साधनों का समुचित उपयोग करने एवं नवोन्मेष को प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया, जिससे कंपनी की बाजार स्थिति सुदृढ़तर

प्रधानमंत्री के ‘2047 तक सभी के लिए बीमा’ के दृष्टिकोण के अनुरूप, जोशी ने उपलब्ध वितरण माध्यमों एवं प्रत्यक्ष व्यवसाय के माध्यम से बीमा प्रसार वृद्धि पर जोर दिया, विशेषतः उभरते एवं अविकसित बाजारों में। अंतिम छोर तक किफायती बीमा उत्पादों का विकास सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। समीक्षा बैठक में 30 समस्त क्षेत्रीय कार्यालयों के अर्धवार्षिक प्रदर्शन का विस्तृत विश्लेषण किया गया। प्रमुख चुनौतियों की पहचान कर शेष अवधि हेतु लक्ष्य-उन्मुख कार्ययोजनाएँ प्रतिपादित की गईं, जिससे संस्थागत लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित हो। जोशी ने मुख्यालय से सतत सहयोग का आश्वासन दिया तथा समावेशी एवं लाभान्वित वृद्धि, संचालनात्मक उत्कृष्टता तथा नैतिक शासन के प्रति कंपनी की अटल निष्ठा की पुनरावृत्ति की। उन्होंने सामूहिक प्रयासों से प्रीमियम वृद्धि, बाजार हिस्सेदारी विस्तार, संयुक्त अनुपात न्यूनीकरण एवं ग्राहक संतुष्टि उत्कृष्टता प्राप्ति में पूर्ण आत्मविश्वास व्यक्त किया।

Spread the love