ओरमांझी के रूक्का डैम से पकड़ी गई 30 किलो की मछली

360° Ek Sandesh Live

mustaffa

मेसरा : राजधानी रांची के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत रूक्का डैम से शनिवार को 30 किलो की एक मछली पकड़ी गई। इसकी भनक लगते ही मछली को देखने कई ग्रामीण पहुंचे। स्थानीय निवासी भोला सिंह ने अनुसार मछली कतला प्रजाति का मछली है। उन्होंने बताया कि शुबह करिब 6 बजे रूक्का डैम में जाल से फंसाकर अमित कच्छप द्वारा निकाला गया है। वहीं अमित कच्छप का कहना है कि मछली पकड़ना मेरे लिए स्वरोजगार का बेहतर विकल्प है। कहा झारखंड सरकार भी इस दिशा में जबरदस्त पहल कर रही है। मौके पर भोला सिंह,दिनेश चौधरी(साल्हन),राहुल सिंह एवं मकर सिंह आदि दर्जनों ग्रामीण मौजुद थे।