ओरमांझी पुलिस ने किया अज्ञात शव बरामद

360° Crime Ek Sandesh Live

Mustafa Ansari

रांची: जिले के ओरमांझी प्रखंड अंतर्गत ईचादाग जंगल से गुरूवार को ओरमांझी पुलिस ने एक अज्ञात शव को बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अनिल तिवारी के नेतृत्व में थाने के एसआई एवं पुलिस के जवान ईचादाग जंगल पहुंचे। काफी छानबीन के बाद शव को बरामद किया गया। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि शव को देखने से 3-4 दिन पहले का और किसी अज्ञात पुरुष का मालूम होता है,जो सफेद रंग का सर्ट और जिंस पैन्ट पहना हुआ है। और उसकी अनुमानित आयु लगभग 42 से 45 वर्ष के आसपास की होगी। उन्होंने कहा ग्रामीणों से शव की पहचान कराई गई। लेकिन किसी ने शव की पहचान नहीं की। पुलिस छानबीन कर रही है।