Eksandeshlive Desk
वियना (ऑस्ट्रिया) : ऑस्ट्रिया के ग्राज में स्थित माध्यमिक स्कूल में गोलीबारी के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। इस गोलीबारी 30 लोग घायल हुए हैं। उनमें से कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वैन डेर बेलन ने शोक जताते हुए कहा कि इस भयावहता को शब्दों में नहीं व्यक्त किया जा सकता है। इस दौरान हमलावर को भी ढेर कर दिया गया। ऑस्ट्रिया के प्रमुख समाचार पत्र द गार्डियन, राष्ट्रीय प्रसारक ओआरएफ के अलावा देश के अन्य समाचार माध्यमों में इस गोलीबारी का ब्योरा दिया गया है। पुलिस ने पुष्टि की है कि स्कूल में अब लोगों को कोई खतरा नहीं है। पुलिस ने संदिग्ध हमलावर की मौत की पुष्टि की है। क्रोनन जीतुंग अखबार ने कम से कम 11 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। मगर पुलिस ने पुष्टि की कि अभी तक 10 लोगों की मौत हुई है।
राष्ट्रपति वैन डेर बेलन ने बयान में कहा,” ऑस्ट्रिया शोक में है। इस भयावहता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। आज ग्राज के एक स्कूल में जो हुआ, वह हमारे देश के दिल को झकझोर कर रख देता है।” उन्होंने कहा, “ये युवा लोग थे। उनके सामने पूरा जीवन था। मारे गए लोगों के माता-पिता, दादा-दादी, भाई-बहन और दोस्तों के दर्द को कम करने के लिए कुछ भी नहीं है।” उन्होंने कहा कि देश “इस दर्द को सहने के लिए एक साथ खड़ा है” और “दिखाएगा कि हमारी ताकत इस एकजुटता में निहित है।” स्थानीय पुलिस के हवाले से राष्ट्रीय प्रसारक ओआरएफ ने कहा कि गोलीबारी में छात्रों और शिक्षकों सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस दौरान हमलावर को ढेर कर दिया। यह स्कूल ड्रेयर्सचुएत्जेन्गासे (सड़क) पर स्थित है। ऑस्ट्रिया प्रेस एजेंसी (एपीए) से ग्राज के मेयर एल्के काहर ने हताहतों की संख्या के बारे में पुलिस के आंकड़ों की पुष्टि की। इस गोलीबारी पर सबसे पहली प्रतिक्रिया विदेशमंत्री बीट मेइनल-रीसिंगर ने दी। उन्होंने कहा कि यह अकल्पनीय है। एक्स पर उन्होंने लिखा,” स्कूल में गोलीबारी में मारे गए बच्चों की खबर ने गहरा सदमा पहुंचाया। यह मेरे लिए अकल्पनीय और असहनीय है। मेरी संवेदना और दुख पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है। कोई भी इस पीड़ा की कल्पना नहीं कर सकता। तीन बच्चों की मां होने के नाते, यह मेरे दिल को तोड़ देता है।”