Mustafa Ansari
Ranchi : इस साल राजधानी में जबरदस्त वर्षा होने के बाद किसानों की आस जगी है। चारों ओर अपने-अपने खेतो में लोग कृषि कार्य में लग गए हैं। इसी कड़ी में रांची जिला अंतर्गत कांके प्रखंड पूर्वी भाग के ग्राम पंचायत केदल में एम.आर.एम. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन मनरखन महतो ने सपरिवार संयुक्त रूप से पांचाटि पूजा करके धान रोपाई शुरुआत किया। मनरखन महतो ने बताया कि हमारे कुड़मि समुदाय के लोग अपने खेतों में धान रोपाई करने से पहले पांच गोछी बिहन धान आरवा चावल,दुबला घास,धूप अगरबत्ती व फूल चढ़ाकर खेत के एक कोना में पहले मां-बहने रोपती है। हल बैल सबों का पूजा पाठ करने के बाद धान रोपने का शुरुआत करते हैं। उसके बाद बारी-बारी से सभी खेतों में धान रोपते हैं। कुड़मि समुदाय का जीवन यापन कृषि आधारित ही होता है। झारखंड में निवास करने वाले सभी लोग कृषि पर निर्भर करते हैं। ऐसी मान्यता है कि पूजा करने से साल भर घर में अनाज की कमी नहीं होती। उन्होंने कहा,हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी का ठीक से धान ऊपज हो जाए। मनोज कुमार महतो ने बताया कि धान रोपने से पहले पारंपरिक तरीके से पूजा की गई। पूजा करने के पीछे हमलोगों की मान्यता है कि पूजा करने से फसल की पैदावार अच्छी होगी,और साथ में इनकी कृपा से खेतों की रक्षा होती है। मौके पर उर्मिला देवी,खुशबू सिंह,कृति काजल,मुकेश कुमार उपस्थित थे। सभी ने भगवान से प्रार्थना की कि धान की फसल अच्छी हो और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।