पंचायत उन्नति सूचकांक के अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय बैठक का हुआ आयोजन

Ek Sandesh Live

SADDAM

शिकारीपाड़ा/दुमका: झारखंड में ग्राम पंचायत की मानक स्थिति के आकलन के लिए पंचायत उन्नति सूचकांक के निर्धारण एवं अग्रतर कार्रवाई के लिए डिजिटल पंचायत योजना के तहत कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में‌ पंचायत के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक एवं पंचायत से जुड़े हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों हेतु एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम प्रखंड शिकारीपाड़ा के प्रखंड सभागार में सोमवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न पंचायत में कार्यरत प्रज्ञा केन्द्र संचालकों ने भी हिस्सा लिया। बताते चलें कि पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतों के लिए तैयार पंचायत उन्नति सूचकांक को राज्य स्तरीय पोर्टल में अंकित किया जाना अपेक्षित है। इसमें 174 डाटा पॉइंट में से 58 पॉइंट डाटा विभिन्न विभागों के द्वारा उक्त पोर्टल में स्वत अंकित है, शेष 116 सूचकांकों का अंकन संबंधित विभागों के द्वारा दिए गए सूचनाओं के आधार पर किया जाना है। कार्यक्रम में बीपीआरओ शिकारीपाड़ा ने प्रखंड बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव मुखिया एवं अन्य प्रतिभागियों को विस्तार पूर्वक सभी विभागों के सूचकांकों के बारे में बतलाया और आपसी सहयोग से जल्द से जल्द पोर्टल पर अपलोड करनेकी बात कही।

Spread the love