पंकज चलाया गया चुनावी जनसंपर्क अभियान

360° Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

रामगढ़: रामगढ़ किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के निर्देलीय प्रत्याशी कुशवाहा पंकज महतो ने बड़की पोना में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान के दौरान जन समस्याओं को लोगों के बीच रखा गया। कुशवाहा पंकज महतो ने बताया कि पुरे रामगढ़ क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा औंर सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग किया जा रहा हैं।

लोगों को सरकारी कार्य में काम के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। बिचौलिया हर ऑफिर पर हावी हो गया हैं। बिना बिचौलिया पकड़के किसी भी तरह का कोई काम नहीं होता हैं। लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों की जन समस्याओं को सुनी जाएगी। उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर प्रदीप कुशवाहा, सुशील ठाकुर, विजय दुबे, नीरज यादव, दीपक कुशवाहा, आकाश तिवारी, राजुल अंसारी, रोशन तिवारी, आरिफ राजा, अंकित पटेल, कल्याण पांडेय, ए रोलेक्स कुमार  आरिफ खान, जिलानी खान, दिलीप कुशवाहा, ,संकेश्वर कुशवाहा,लखविंदर राम दांगी, मरनी देवी, बिंदा देवी सैकड़ों लोग मौजूद थे।